यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यकारी अभियंता सब अर्बन जगाधरी पवन छिक्कारा ने बताया कि कार्यालय के अंतर्गत अप्रेंटिस कोपा, स्टेनो, इलेक्ट्रीशियन व वायरमैन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल 30 नवंबर तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि कोपा अप्रेंटिस के लिए कोपा ट्रेड से एक वर्ष आईटीआई कोर्स एनसीवीटी से, स्टेनो ट्रेड से एक वर्ष आईटीआई कोर्स एनसीवीटी से, इलेक्ट्रीशियन के लिए दो वर्ष इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई का कोर्स एनसीवीटी से, वायरमैन के लिए दो वर्ष आईटीआई का कोर्स वायरमैन ट्रेड एनसीवीटी से होना चाहिए।