समाधान शिविर में अधिकारी को अपनी शिकायत के बारे में बताते लोग। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीआईओ विनय गुलाटी के समक्ष एक शिकायत आई, जिसमें राम नगर निवासी लवकेश ने गली की लाइटें बदलवाने बारे समस्या रखी। अधिकारी ने संबंधित विभाग को समस्या का हल करने के निर्देश दिए। विनय गुलाटी ने बताया कि शिविर में आने वाली हर शिकायत का निपटान करने के प्रयास किए जाते हैं। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर व्यासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।
समाधान शिविर में अधिकारी को अपनी शिकायत के बारे में बताते लोग। डीआईपीआरओ