कुरुक्षेत्र। शहीदी स्मारक का प्रतीक चिह्न बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इच्छुक कलाकारों व डिजाइनरों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए इच्छुक कलाकार स्मारक की बेवसाइट पर जाकर एक अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि जिस भी कलाकार व डिजाइनर का चिह्न चयन किया जाएगा, उसे सरकार एक लाख रुपये का नकद इनाम देगी।
उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति के दौरान शहीद हुए वीर जवानों की याद में 22 एकड़ में प्रदेश सरकार शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है जो अंतिम चरण में है। इस स्मारक को और भव्य बनाने के लिए एक खास प्रतीक चिह्न लगाया जाएगा। प्रतीक चिह्न को बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने इच्छुक कलाकारों डिजाइनरों और लोगों से आवेदन मांगे है। संवाद