कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए ऑडिशन नूपुर हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि केवल हरियाणा मूल के युवा, उभरते कलाकार, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक ई-मेल आर्टएंडकल्चरलअफेयर्सएचआरवीएटजीमेल.कॉम पर आवेदन पत्र भरकर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय कथक नृत्य अथवा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा, दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदन में नाम, विद्या, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी सहित भेजना होगा।