फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन

Tue, 30 Jul 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स) के अंतर्गत वर्ष-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस स्कीम के लिए फॉर्म छात्रवृत्ति के पात्र छात्र/छात्राओं की मेरिट कट ऑफ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि रिंयूअल के पात्र छात्र/छात्राएं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (स्कॉलरशिप.जीओवी.इन) पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि मंत्रालय द्वारा 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र/छात्राएं प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ रिन्यूअल के लिए स्कॉलरशिप.जीओवी.इन पर उक्त तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें