फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

Tue, 30 Jul 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन सात से 11 अगस्त को विवि के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग और संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से होगा। ये जानकारी युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला एवं धर्मेंद्र डांगी ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणवी सिनेमा, कला एवं संस्कृति के विकास को समर्पित हरियाणा का एकमात्र फिल्म महोत्सव विवि के ऑडिटोरियम हॉल एवं सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश विदेश की प्रसिद्ध फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।

लोक संपर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 16 देशों की 19 भाषाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां यशपाल शर्मा, रज़ा मुराद, राजेंद्र गुप्ता, शिखा मल्होत्रा, योगराज सिंह, अवतार गिल, एकता तिवारी और शिशिर शर्मा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को कंवीनर, कॉमर्स विभाग के प्रो. तेजेंद्र शर्मा, इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा, आईएमसी एंड एमटी की डॉ. मधुदीप, पंजाबी विभाग के डॉ. कुलदीप सिंह व डॉ. परमजीत कौर सिद्धू, संगीत एवं नृत्य विभाग के डॉ. हरविंद्र सिंह, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से डॉ. सलोनी दीवान तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से डॉ. राजन शर्मा को सदस्य बनाया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें