फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हेलीकॉप्टर, व्हीकल, लाउडस्पीकर, एयर बैलून के लिए करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए हेलीकॉप्टर, व्हीकल, लाउडस्पीकर, एयर बैलून सहित 14 तरह की परमिशन घर बैठे लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सुविधा.ईसीआई.जीओवी.इन साइट व ऐप तैयार किया है। अहम पहलू यह है कि चार तरह की परमिशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी जाएगी। इसके लिए नगराधीश कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि 14 तरह की परमिशन संबंधित एआरओ कम एसडीएम द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि इस साइट और ऐप के लिए सभी एआरओ कम एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चार तरह की परमिशन दी जाएंगी, जिसमें हेलीकॉप्टर और हेलीपैड, इंटर जिला व्हीकल परमिशन, वीडियो वैन तथा पंजीकृत राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय कार्यालय के लिए व्हीकल की अनुमति शामिल है। इसके लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर एआरओ कम एसडीएम कार्यालय से भी 14 तरह की परमिशन ली जा सकती है, जिसमें मीटिंग और लाउड स्पीकर, अस्थाई पार्टी कार्यालय की ओपनिंग, व्हीकल परमिशन, रोड शो व लाउड स्पीकर, गली-नुक्कड़ की मीटिंग और लाउडस्पीकर, एयर बैलून, लाउड स्पीकर के बिना मीटिंग करने, व्हीकल फॉर कंपलीट एसी, इलेक्शन एजेंट के व्हीकल, पार्टी वर्कर के व्हीकल, रैली, लाउडस्पीकर, व्हीकल के साथ लाउडस्पीकर और पपंलेट आदि शामिल है। इन सभी परमिशनों के लिए सुविधा ऐप और साइट पर आवेदन कर सकते हैं। इन तमाम परमिशन के लिए संबंधित एआरओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें