फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बी.फार्मेसी-लीट के तृतीय सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में बी.फार्मेसी-लीट तृतीय सेमेस्टर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एआईसी और बीसी में दाखिले के लिए आज सोमवार से आवेदन शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी रिक्त सीटों पर आवेदन कर दाखिला पा सकते हैं। सीटें खाली रहने पर विवि द्वारा फिर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता की शर्तें तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा के बी.फॉर्मेसी ब्रोशर में दी गई है, जोकि वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों के साथ एक हजार रुपये फीस जमा करवाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के अनुसूचित जाति, पिछड़ा, दिव्यांग अभ्यर्थियों की फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है। विद्यार्थी 24 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। क्वालिफाई परीक्षा के प्रतिशत अंकों की पारस्परिक मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का पहली, दूसरी और तीसरी सूची एनेक्सचर-एक के मुताबिक प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें