फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा पहरा, सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया है। गत दिवस शाम छह बजे संपन्न हुए चुनाव के बाद देर रात तक स्ट्रॉन्ग रूम में मशीनें जमा कराए जाने का कार्य चलता रहा। इसके साथ ही न केवल स्ट्रॉन्ग रूम सील कर दिए गए तो वहीं अर्ध सैनिक बलों एवं पुलिस का तीन स्तरीय पहरा भी बैठा दिया गया। कड़ी निगरानी रखने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए तो वहीं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी इन स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास निगरानी रखने के लिए डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र व शूटिंग रेंज हॉल में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए हैं। यही पर आठ अक्तूबर को मतगणना होगी। सामुदायिक केंद्र में लाडवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों की इवीएम के लिए तो शूटिंग रेंज हॉल में पिहोवा व थानेसर विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने रविवार को इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तो तैनात जवानों को पूरी तरह से सतर्क रहने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया गया है। ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रॉन्ग रूम में विधानसभावार रखा गया। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी होगी। फोर्स की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। उधर, डेरा डाले हुए लाडवा के कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह के समर्थकों ने बताया कि वे यहां दिनरात लगातार पहरेदारी कर रहे हैं, ताकि स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें