करनाल। भारतीय क्रिकेट टीम में युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एक दिवसीय मुकाबले में अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर का धमाकेदार आगाज किया।
विज्ञापन
डेब्यू मैच में ही कंबोज ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। 10 ओवरों में महज 2.20 की इकोनॉमी से 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनके इस किफायती स्पेल ने न्यूजीलैंड की रन गति पर पूरी तरह से लगाम लगा दी और टीम इंडिया को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। संवाद