फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक और युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर दूसरे दिन भी रेलवे फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक चलते चलते अचानक रोड पर गिर गया, आसपास मौजूद रेहड़ी फहड़ी वालों ने उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान दीदार नगर के रहने वाले कुलदीप के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि आशंका है कि युवक ने नशे की ओवर डोज ले रखी हो, बाकी युवक की विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के सटीक कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को भी झांसा रोड पर एक बाइक के नीचे धुराला गांव के एक युवक का शव मिला था, जिसमें भी युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई गई थी। राजकीय रेलवे थाना पुलिस कुरुक्षेत्र से एसआई बुधदेव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे लग रहा है कि उसने नशा किया हुआ है।



शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला शव, पहचान नहीं
शाहाबाद। शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को युवक का कटा हुआ शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। शव मिलने की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। एसआई गुरदेव ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है युवक ने आत्महत्या की है। उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया है, परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें