फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के मामले में एक और युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थाना साइबर अपराध की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा और वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन दिसंबर 2024 रिटायर्ड बैंक कर्मचारी विद्या सागर ने शिकायत दर्ज की थी। 14 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए विद्या सागर को डराया कि उनके नाम से मलयेशिया भेजे गए पार्सल में ड्रग्स है, जिसके लिए जेल और भारी जुर्माना हो सकता है। इसके बाद अनिल यादव नामक व्यक्ति, जो खुद को सीबीआई चीफ बताते हुए उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों व एफडी की जानकारी मांगी। डर के मारे विद्या सागर ने 64.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसमें से 35 लाख की ठगी इस मामले में पुष्टि हुई। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध ने जांच शुरू की और सात अप्रैल को लुधियाना के चंचल कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। 15 अप्रैल को सिरसा के अमन गुज्जर और साहिल गुज्जर भी पकड़े गए थे। अब निरीक्षक जसबीर की टीम ने संजय कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 हजार रुपये, एक चेकबुक और दो मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें