फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं: एनआईटी में एक और छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश, छात्रों ने बचाया

Sat, 18 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं...अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। इस मैसेज के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह संदेश आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटेक के दूसरे वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे के आत्महत्या करने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार रात 12 बजे एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा ने कल्पना छात्रावास से कूदने का प्रयास किया परंतु उसे सहपाठियों ने बचा लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


एक छात्र ने बताया कि सीएसई विभाग के पहले वर्ष की छात्रा जब आत्महत्या करने के लिए बॉलकनी पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी उसी समय कुछ सहपाठियों ने उसे देख लिया और बचा लिया गया।

उधर सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि हे गायज, मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं...अब मैं सुसाइड कर लेती हूं। इस मैसेज के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह संदेश आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा का ही है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी थाने के एससएचओ विशाल कुमार बताया कि लड़की को बचा लिया गया है। उसे अस्पताल मं भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें