फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई मांगने एक किन्नर गुट पर दूसरे गुट ने किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बहलोलपुर में बधाई मांगने को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें कई किन्नर घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में किन्नर पिंकी महंत चेला सोनिया महंत डेरा बाबैन ने कहा कि वह अपने साथी डोली, कनिका व ईकलाख के साथ गांव बहलोलपुर में बधाई मांगने गए थे। तभी वहां पर किन्नर काजल महंत के चेले जट्टी, माही, दलजीत उर्फ सोनू, कुलवंत समेत 3-4 अन्य आ गए। वह उनके साथ बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसमें ईकलाख को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें