फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से गर्मी से मिली राहत, फसलों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही बरसात से तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बरसात होने से शहर में जगह-जगह बरसाती पानी जमा होने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात होने से शहर में रोशनपुर रोड, काठगढ़ रोड, ठसका रोड व अनाज मंडी के गेटों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। अनाज मंडी में दोनों गेटों पर भारी मात्रा में बरसाती पानी जमा होने से आढ़तियों को भी अनाज मंडी में आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रुक रुक कर हो रही बरसात से धान की फसल में काफी फायदा होने का अनुमान है। किसान बलदेव शर्मा, गौरव शर्मा, प्रदीप, अश्विनी, राजवीर का कहना कि बरसात होने से धान का पौधा फुटाव ज्यादा करेगा। इस समय होने वाली बरसात धान की फसल के लिए वरदान के समान है। बरसात होने से धान के साथ अन्य फसलों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें