शाहाबाद। पुलिस ने गोदाम से चोरी करने के आरोप में राजीव उर्फ राजू वासी मोहड़ी को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 10 फरवरी को थाना पुलिस को दी अपनी रमन गुप्ता निवासी महेश नगर अंबाला ने बताया कि उसका मोहड़ी के पास गोदाम है। गत 10 फरवरी को सुबह जब वह गोदाम पर आया तो उसने देखा कि उसके गोदाम से नट बोल्ट, चैनल प्लेट व अन्य सामान कोई चोरी करके ले गया है। शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई थी। गत 11 फरवरी को सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने मामले में अश्वनी व जगमिंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व चोरीशुदा प्लेट व पांच नट बोल्ट बरामद किए गए थे।