लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-2 टीम ने 706 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मामले में कर्मबीर वासी सम्भालखा को मामले मे शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तारी अंकित की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 अगस्त 2023 को प्रभारी थाना लाडवा उप निरीक्षक प्रेम चन्द के मार्ग निर्देश में टीम ने रात्रि गश्त पर इंद्री चौक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि साहिल कुमार वासी असंध जिला करनाल जो शराब से भरे ट्रक लेकर अनाज मंडी के गेट के समीप खड़ा है। पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से अलग-अलग मार्का की 706 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। आरोपी साहिल के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। बाद में मामले के तफ्तीश अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। पुलिस टीम ने इस मामले में शामिल एक और आरोपी कर्मबीर को तफ्तीश में शामिल कर गिरफ्तारी दर्ज की है। उसे अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।