संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंदी की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गुरपेज सिंह 25 निवासी शाहाबाद के रूप में हुई है। जिला जेल प्रशासन ने सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बयान में परमजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा गुरपेज सिंह साल 2021 से जिला जेल में पॉक्सो के मामले में बंद था। उन्हें जिला जेल से उसकी मौत की सूचना मिली थी। सूचना पाकर वह एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं पुलिस चौकी सेक्टर-पांच में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के बयान पर सीआरपीसी 176 के तहत कार्रवाई की गई है। शव का वीडियोग्राफी के बीच मजिस्ट्रेट के समक्ष चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विसरा भी लिया गया है, जिसे केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।