फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस में यात्री के गहने चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 5.90 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस में यात्री के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है, जोकि सोनीपत जिला के गोहाना आर्यनगर का रहना वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत के अनुसार बलजिंद्र सिंह निवासी राय फार्म काछवा जिला करनाल ने बताया था कि वह 21 अप्रैल को अपने परिवार के साथ ढांड से पिहोवा जाने के लिए बस में सवार हुआ था। शाम करीब पांच बजे उनकी सीट के पीछे दो-तीन युवक बैठे थे और उनके पास ही परिवार का सामान रखा हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार वे युवक अरनेचा बस स्टैंड पर उतर गए। जब वह पिहोवा चौक पर उतरे और सामान की जांच की तो उनका जेवरों से भरा बॉक्स गायब मिला। उन्होंने आशंका जताई थी कि बस में पीछे बैठे युवकों ने ही उनका गहनों वाला बॉक्स चोरी किया है। शिकायत के आधार पर थाना सदर पिहोवा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सीआईए-दो को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान 22 जून को सीआईए-2 की टीम ने आरोपी गोहाना के ही रोहतास और सुनील उर्फ काली व रोहतक के राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 17 हजार रुपये बरामद किए गए थे। आरोपी रोहतास को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उससे 2.50 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके बाद 11 जुलाई को सीआईए-2 की टीम ने मामले में शामिल एक अन्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.90 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें