फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के मामले में शामिल आरोपी लवली उर्फ़ बादल निवासी सरस्वती काॅलोनी खेडी मारकंडा को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भवर सिंह निवासी कठवा ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका जीटी रोड पर न्यू शेरे पंजाब के नाम से ढाबा है। उसका रिश्तेदार श्रवण कुमार निवासी बलवाखेडी जिला मुजफ्फरनगर यूपी भी जीटी रोड पर मसाना गांव के पास ढाबा चलाता है। गत नौ दिसंबर को रात के समय श्रवण कुमार शराब लेने के लिए मसाना ठेके पर गया था। ठेके पर बैठे सेल्समैन के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 10 दिसंबर को सैलिंद्र मलिक, मोहित मलिक, नरेंद्र व बादल नाम के व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर ढाबा पर आये और जान से मारने की नीयत से गंडासी व डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी उसके ढाबा पर तोड-फोड़कर मौके से चले गए थे। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की आगामी जांच करते हुए आरोपी लवली उर्फ़ बादल को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें