फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपाल के साथ 20 लाख रुपये का गबन करने का अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने पहले डाकपाल के साथ 20 लाख रुपये का गबन करने के मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ वासी रोहटी से 15 हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 3 अप्रैल को सोहन लाल गुप्ता शाखा डाकपाल रोहटी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गांव रोहटी में दुकानदारी के साथ शाखा डाकपाल का कार्य भी करता है। उसे पोस्ट ऑफिस ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए अधिकृत किया हुआ है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस ने उसे एक पोस्ट ऑफिस मोबाइल भी दिया हुआ है। इसके माध्यम सेही सारा लेन-देन होता है। उसे मोबाइल का इस्तेमाल करने की ज्यादा जानकारी नहीं थी तो उसके पड़ोसी संदीप शर्मा ने मोबाइल इस्तेमाल करने में मदद करने का आश्वासन दिया था तथा भरोसा करके उसे पोस्ट ऑफिस के काम के लिए मोबाइल इस्तेमाल के लिए दे दिया था। वह उसके पैसे अपने मोबाइल एप से अपने व अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के खातों में धोखाधड़ी से डालने लगा था। आरोपी उसे कम पैसे देकर पोस्ट ऑफिस एप में ज्यादा की एंट्री कर देता था। उसके बाद आरोपी संदीप ने अपने एक दोस्त अनमोल को दुकान पर लगवाकर उसे भी सब समझा दिया था। अनमोल ने भी संदीप के साथ मिलकर अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। रोजाना की ट्रांजेक्शन रिपोर्ट लेने जब वह एक दिन पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो अधिकारी ने उसे मोबाइल पर स्टेटमेंट निकालने की जानकारी दी थी। जब उसने मोबाइल में स्टेटमेंट की जांच की तो उसे उन दोनों की धोखाधड़ी की जानकारी मिली। आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस के लगभग 20 लाख रुपये का गबन किया है। शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार करके कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए थे तथा उसे कारागार भेज दिया था। अब इस मामले में अन्य आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार करके 15 हजार रुपये बरामद किए तथा आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें