शाहाबाद। गांव गोलपुरा में बाबा नौ गजा पीर का वार्षिक भंडारा एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन पांच दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति उमेश गर्ग ने बताया कि प्रातः पीर बाबा की चादर चढ़ाने की रस्म नगर खेड़ा से चलकर पीर बाबा पर पहुंचेगी।
उमेश गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनीत गोयल बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे तथा एडवोकेट गौरव बेदी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गर्ग ने बताया कि कव्वाली कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पीर बाबा की शान में महफिल-ए-कव्वाली प्रस्तुत की जाएगी और उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।