फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंसल्टेंट नियुक्तियों के विरोध में आंदोलन तेज करने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में दो कंसल्टेंट नियुक्तियों के विरोध में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को तेज हो गया। कार्यवाहक निदेशक ब्रह्मजीत से वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने, पेन डाउन हड़ताल और भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

करीब 100 गैर-शिक्षक कर्मचारी तीसरे दिन भी निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कार्यवाहक निदेशक द्वारा दो महीने का समय मांगने को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दो महीने में नए निदेशक की नियुक्ति संभव है। ऐसे में वर्तमान निदेशक ठोस फैसला नहीं ले पाएंगे। कर्मचारी संघ का आरोप है कि नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त कंसल्टेंट पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। प्रधान आर.के. मीणा ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।



150 में से करीब 100 कर्मचारी धरने में शामिल

एनआईटी में करीब 150 गैर-शिक्षक कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी संघ के अनुसार बुधवार को करीब 100 कर्मचारी धरने में शामिल हुए। उनका कहना है कि जब तक कंसल्टेंट नियुक्तियां वापस नहीं ली जातीं और लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें