फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरिओम मंदिर में अन्नकूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरिओम मंदिर एवं शास्त्री नगर सेवा समिति की ओर से मंगलवार को हरिओम मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व बताया। मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा ने कहा कि सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने वाले भक्तों के संकट भगवान दूर करते हैं। उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा भक्तों की रक्षा करने के प्रसंग का उल्लेख किया। पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नदान से होने वाली भंडारा सेवा जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें