फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनमोल ने स्केटिंग स्पर्धा में जीता रजत

विज्ञापन
इस्माईलाबाद।  विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य सहित अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के छात्र अनमोल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश, स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित सातवीं अंतरराष्ट्रीय पोलर रिले स्केटिंग चैंपियनशिप में अनमोल ने भाग लेकर रजत पदक जीतकर देश की झोली डाला है। इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर अनमोल का स्वागत किया गया। स्कूल के एमडी नरेश शर्मा ने कहा कि अनमोल जैसे प्रतिभाशाली छात्रों पर पूरे स्कूल को गर्व है। प्रधानाचार्य शालिनी कपूर ने अनमोल की उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया और कहा कि उसकी मेहनत और समर्पण सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दूसरे बच्चों को भी अनमोल से प्रेरणा लेकर अपनी रुचियों में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया। अनमोल आठवीं कक्षा का छात्र है और स्केटिंग के प्रति उसमें गहरा जुनून है, वह पहले भी नेपाल में आयोजित एक इंटरनेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुका है। इस सफलता के पीछे अनमोल की लगन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प है। अनमोल का सपना है कि वह भविष्य में एक इंटरनेशनल स्केटिंग कोच बने और देश के लिए और भी गौरव लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें