कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व आयोजक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। 40वीं हरियाणा राज्य क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप में महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में होनहार खिलाड़ी अंजलि ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सनराइज इंटरनेशनल स्कूल कुंडली (सोनीपत) में आयोजित की गई जिसमें प्रदेशभर के लंबी दूरी के धावकों ने हिस्सा लिया।
चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने जिलों के लिए पदक जीते। महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अंजलि (कुरुक्षेत्र) प्रथम, अंजू (हिसार) द्वितीय और तनू (चरखी दादरी) तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि संदीप कौशिक सहित एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। 24 जनवरी 2026 को रांची (झारखंड) में नेशनल क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप प्रस्तावित है, जहां अंजलि प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।