कुरुक्षेत्र। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से गुरुग्राम में 27वें हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स आयोजित किए गए। इसमें कुरुक्षेत्र के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंजली देवी ने स्वर्ण और दृष्टि ने रजत पदक जीता। एथलेटिक्स कुरुक्षेत्र के महासचिव मनी चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
अंजली देवी ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और दृष्टि ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष हरपाल सिंह, कोच अंजू कुमारी और संगठन के सभी पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और इसी तरह बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वर्ण पदक विजेता अंजलि को प्रोत्साहित करते जिला सचिव मणि कुमार एवं एथलेटिक्स कोच