फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनिल विज को रक्षा मंत्री के काफिले ने किया इग्नोर, गाड़ियों को देते रह गए हाथ, देखें वीडियो

Mon, 24 Nov 2025 06:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

मंत्री अनिल विज उस समय असहज हो गए, जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला उन्हें छोड़कर आगे निकल गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
अनिल विज को रक्षा मंत्री के काफिले ने किया इग्नोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज उस समय असहज हो गए, जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला उन्हें छोड़कर आगे निकल गया। सोमवार सुबह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंबाला से  कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। उनका मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से अंबाला में स्वागत किया था। 

विज्ञापन


ब्रह्म सरोवर पर तीर्थ पूजन और हवन कार्यक्रम में अनिल विज राजनाथ सिंह के बगल में ही रहे और सभी फोटोग्राफ्स में नजर आए लेकिन ब्रह्म सरोवर का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब राजनाथ सिंह का काफिला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार के लिए रवाना हुआ, तो अनिल विज को काफिले में कोई गाड़ी नहीं मिली। 

मंत्री जी सड़क किनारे हाथ दिखाते रहे, लेकिन कोई भी गाड़ी नहीं रुकी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने उन्हें देख लिया और अपनी गाड़ी में बिठाकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक ले गए। इस पूरी घटना का कई लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिलहाल मंत्री अनिल विज ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें