फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइंस सेमिनार में विज्डम वर्ल्ड स्कूल का अनिकेत प्रथम

Tue, 13 Aug 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय साइंस सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें खंड स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता संभाव्यता और सरोकार विषय चर्चा की गई। इसमें विज्डम वर्ल्ड स्कूल कुरुक्षेत्र के छात्र अनिकेत ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र आर्यन ने दूसरा और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी के इस युग में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस का प्रयोग बढ़ रहा है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जिला स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को एससीईआरटी गुरुग्राम में राज्य स्तर पर होने वाले साइंस सेमिनार में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक ऐसी तकनीक है, जिसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को मानव बुद्धिमत्ता की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान की जाती है।
इसका उपयोग स्वचालन, स्वास्थ्य सेवाएं तथा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा सकता है। विज्ञान की भांति कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण रोजगार की कमी, निजता की कमी तथा नैतिकता से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, क्योंकि मशीनें मानव मूल्यों को समझने में असमर्थ होती हैं। इसलिए विद्यार्थी जीवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग संभाव्यता और सरोकारों को ध्यान में रखते हुए अत्यंत सावधानी से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सेमिनार में निर्णायक मंडल की भूमिका में जीवविज्ञान प्राध्यापक रामेश्वर दास, कंप्यूटर साइंस की प्राध्यापिका रीना, जीवविज्ञान प्राध्यापिका कनक लता तथा भौतिकी प्राध्यापक राजेंद्र कुमार ने निभाई। कार्यक्रम में जिला उल्लास समन्वयक संजय कौशिक, सैनी, अतुल शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, श्वेता शर्मा, नैंसी, दीपिका, तजिंदर कौर, जसविंदर सिंह, दीपक भट्ट, संदीप कुमार, रिंपी सैनी सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें