फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भड़के सफाईकर्मियों ने थाना घेरा, सामूहिक गिरफ्तारी देने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक माह से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों का शुक्रवार को पुलिस पर गुस्सा फूट पड़ा। दो दिन पहले नगर परिषद कार्यालय में हुई हाथापाई मामले में पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई के आरोप लगाते हुए थाना कृष्णा गेट का घेराव किया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर उनके आंदोलन को खत्म करवाना चाहती है लेकिन कर्मचारी इस तरह से कमजोर पड़ने वाले नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की थाना प्रभारी नरेश कुमार से बहस भी हुई। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को वे सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे। कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे महाबीर सिंह दहिया, ओमप्रकाश, सुनील लोहाट आदि ने कहा कि दरोगाओं ने महिलाओं पर टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते ही विवाद बढ़ा। पुलिस ने महिला कर्मचारियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि दरोगाओं की शिकायत पर महिला कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि उनके पास दरोगाओं के खिलाफ कोई सुबूत है, अगर है तो वह पुलिस को दें, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नारेबाजी व प्रदर्शन के बाद कर्मचारी फिर से नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरनास्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी करते रहे।
चार कर्मचारियों ने कराया मुंडन, दमकल विभाग का एक और कर्मचारी निलंबित : प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में से चार ने मुंडन कराया। सुबह से ही कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी करते रहे। उधर, दमकल विभाग ने एक और कर्मचारी कुलविंद्र को निलंबित कर दिया है। वह कुरुक्षेत्र में ही चालक के तौर पर तैनात था। इससे एक दिन पहले ही विभाग ने लाडवा में तैनात फायरमैन मनजीत को निलंबित कर दिया था। शुक्रवार को भी दमकल कर्मी सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर डटे रहे और पूरा दिन नारेबाजी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें