फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर रोष

Wed, 20 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। थाने में शिकायत देते सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को फेसबुक पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता बेअंत सिंह नलवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी यश कुमार सोशल मीडिया पर सिख धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा, आपत्तिजनक फोटो और गलत टिप्पणियां वायरल कर रहा है, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। नलवी ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट समाज में धार्मिक तनाव पैदा करने और भाईचारे को खराब करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए और सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटवाई जाए, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें