फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिटायर्ड कर्मचारियों में मांगों को लेकर पनप रहा रोष, सीएम आवास का करेंगे घेराव

Sun, 24 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्रीमद् भगवती शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में हरियाणा वरिष्ठ कर्मचारी संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान प्रवीण मक्कड़ ने की जबकि राज्य वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम सिंह, जिला महासचिव सुरेंद्र वाधवा, बरखाराम, जगतार सिंह सोढ़ी, ब्लॉक कैशियर रामजी दास मक्कड़ और जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि सरकार रिटायर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, संगठन का शिष्टमंडल कई बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के समाधान की अपील कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रिटायर बुजुर्ग कर्मचारियों की मांगों को हल्के में लेकर उनका मजाक उड़ा रही है, जिसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। ततपश्चात बैठक में ऐलान किया गया कि यदि जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सितंबर के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।
मंच का संचालन करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र वाधवा ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें रखी गईं जिनमें मेडिकल कैशलेस सुविधा को धरातल पर लागू करना, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु के बाद पेंशन में क्रमश पांच, 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 करना, कोरोना काल का 18 माह का डीए एरियर जारी करना और फैमिली पेंशनरों को एलटीसी सुविधा देना शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें