कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर तीन की मार्केट में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने रोष प्रदर्शन निकाला और वहीं लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। वार्ड 13 के नगर पार्षद दुष्यंत बक्शी, समाजसेविका सीमा देवी, मार्केट प्रधान बिट्टू मित्तल डॉ. नरेश कुमार और स्थानीय लोगों ने बताया कि अमेजॉन,फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट से आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा कर रहे हैं। जिसकी वजह से स्थानीय दुकानदारों का काम बिल्कुल खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि और ऑनलाइन दूसरे देश का सामान भी अपने घरों में इस्तेमाल कर रही हैं। जिसे स्वदेशी वस्तु कम बिक रही है, उन्होंने कहा कि अगर लोग स्थानीय दुकानदार पर जाएंगे तो उनका ज्यादातर वहां पर स्वदेशी सामान मिलेगा और स्वदेशी सामान खरीदने से हमारे देश का पैसा हमारे देश में ही काम आएगा। संवाद