फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क निर्माण न होने के चलते फूटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
पिहोवा। ढांड रोड पर जाम लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। ढांड रोड पर स्थित डेरा बाजीगर समाज के लोगों का सड़क निर्माण न होने के कारण फूट पड़ा। उन्होंने जाम लगाकर जमकर रोष जताया। जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं तो लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के लिए लोगों से बातचीत की परंतु लोगों ने जाम खोलने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि कि उनके डेरे की लगभग दो किलोमीटर की सड़क को विभाग द्वारा दोबारा बनाने के लिए उखाड़ दिया था लेकिन इसे बनाया नहीं गया गया। ऐसे में आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। वे कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सोमवार तक काम शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद गांव वासियों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें