फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंपार्टमेंट मामले में कार्रवाई न होने से परिजनों में रोष जारी

Tue, 23 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल के छठीं कक्षा के छात्र की कंपार्टमेंट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से उसके परिजनाें में गहरा रोष है। परिजनों ने सोमवार को स्कूल के बाहर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि बच्चे के साथ किए गए भेदभाव को लेकर कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा और चार दिन तक कार्रवाई न होने फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी। उल्लेख है कि उनका बेटा योगेश कुमार जोकि नए सत्र से सातवीं कक्षा में दाखिल हो गया है। लेकिन उसके बाद कक्षा इंचार्ज का फोन आया कि उसे फिर से कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी। उनका कहना है कि परिणाम के दौरान कोई सूचना नहीं दी गई। यह प्राचार्य द्वारा की गई रंजिश है, जिसका न्याय वह दिला के रहेंगे। उधर प्राचार्य लगाए जा रहे आरोपों को नकार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें