कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो में ड्यूटी रजिस्टर को आग लगाने के मामले में आरोपी दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि रविवार को दो रोडवेज कर्मचारियों ने ड्यूटी रजिस्टर को आग लगा दिया था, जिसे लेकर डिपो में दिनभर चर्चाएं जारी रहीं। दोनों आरोपी कर्मचारी परिचालक बताए जा रहे हैं।
डिपो ड्यूटी निरीक्षक सतीश शर्मा का कहना है कि रविवार को ड्यूटी क्लर्क से दो रोडवेज कर्मचारी ड्यूटी रजिस्टर को देखते हुए ड्यूटी सेक्शन से बाहर लेकर चले गए और रजिस्टर को आग लगा दी, जो कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है। इसके लिए रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से कमेटी का गठन किया गया था, कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोनों परिचालकों राजीव और विजय प्रकाश पर कार्रवाई की गई है।