फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कीर्तन समागम में सीएम दस्ते की कार्रवाई को लेकर सिख संगत में रोष, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के सुरक्षा दस्ते द्वारा गुरुद्वारा रातगढ़ साहब नारायणगढ़ में कीर्तन समागम के दौरान मैटल डिटेक्टर द्वारा ली गई तलाशी की घटना को लेकर सिख संगत में रोष पनप रहा है। संगत की गुरद्वारा नानक दरबार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सरदार अमीर सिंह, हरमनप्रीत सिंह पूर्व सरपंच सलपानी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरतेज सिंह सेखों, जसबीर सिंह, दिलबाग सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह सग्ग, हरभजन सिंह सग्गू, दया सिंह संधू, डॉक्टर मीत मोहन सिंह, निशान सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह, मनमोहन सिंह बारवा, मोहन सिंह छोटी रतगल, गुरतेज सिंह, जसवंत सिंह ग्रेटा, सतनाम सिंह दौलतपुर आदि ने भाग लेकर इसकी निंदा की।
विज्ञापन

सिख संगत ने आज इस कड़ी में सिख मिशन हरियाणा के कार्यालय में भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के माध्यम से भी श्री अकाल तख्त के नाम सिख संगत द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से नारायणगढ़ के गुरु घर में घटी इस घटना की जहां निंदा की गई, वहीं इस घटना में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान हरभजन सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तेजेंद्र सिंह ढिल्लो, सुखविंदर सिंह ऑफिस इंचार्ज, जरनैल सिंह बोड़ी आदि को श्री अकाल तख्त के नाम ज्ञापन सौंपने वालों में अमीर सिंह, गुरतेज सिंह सेखों, एडवोकेट जसदीप सिंह रंधावा, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें