फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं की आढ़त के तीन करोड़ रुपये बकाया होने पर आढ़तियों में रोष

Tue, 10 Jun 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। अनाज मंडी एसोसिएशन की अहम बैठक सोमवार को मंडी प्रधान धनपत राय अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। बैठक में आढ़तियों ने सरकार की ओर से गेहूं की फसल की आढ़त में की जा रही देरी पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

प्रधान धनपत राय अग्रवाल एवं चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा ने बताया कि अप्रैल माह में मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई थी। सरकार की तरफ से अभी तक आढ़तियों को उनकी आढ़त का एक भी पैसा सरकार ने जारी नहीं किया।
प्रधान ने कहा कि शाहाबाद अनाज मंडी का गेहूं की फसल का लगभग तीन करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि गेहूं के सीजन का मजदूरी का पैसा उसी समय आ गया था, लेकिन आदत का पैसे की कोई खोज खबर न होने से आढ़तियों में निराशा का माहौल है। आढ़तियों ने सरकार से गेहूं की आढ़त का पैसा जल्द आढ़तियों के खाते में ट्रांसफर करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उधर सूरजमुखी की सरकारी खरीद पर प्रधान धनपत राय अग्रवाल ने कहा कि गत वर्ष सरकार ने 25 प्रतिशत सूरजमुखी की खरीद सीधे एजेंसियों से की थी तथा शेष 75 प्रतिशत फसल आढ़तियों के माध्यम से खरीदी गई थी। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार सारी फसल डायरेक्ट खरीद रही है।
प्रधान ने कहा कि खरीद एजेंसियों के पास लेबर, कांटा, बट्टा, पंखा आदि किसी तरह के कोई साधन उपलब्ध नहीं है। फसल को सुखाकर तैयार करवाने के लिए लेबर आदि सब आढ़तियों की तरफ से ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में आढ़तियों के माध्यम से सरकारी खरीद की राह पर आढ़ती टकटकी लगाए बैठे हैं। आढ़तियों ने सरकार से गत वर्ष की भांति सूरजमुखी की 75 प्रतिशत फसल की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें