फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली मंदिर में आनंद महोत्सव 18 से

Mon, 02 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के सबंध में चर्चा की गई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के अनुसार चैत्र नवरात्रि को आनंद महोत्सव एवं अश्विन नवरात्रि को शक्ति महोत्सव के नाम से मनाया जाता है। आनंद महोत्सव 18 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 19 मार्च से 26 मार्च तक नवरात्रि पर्व होगा। इस दौरान पीठाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मंदिर के मुख्य द्वार, प्रांगण और गर्भगृह में रंगीन रोशनी, तोरण द्वार, पारंपरिक एवं आधुनिक सजावट की जाएगी। प्रथम नवरात्रि से बुधवार 18 मार्च से एक दिन पूर्व हरियाणा की सबसे बड़ी शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा दोपहर 1 बजे मां भद्रकाली शक्तिपीठ से ज्योति रथ के साथ संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए सायं छह बजे पुनः मंदिर में प्रतिष्ठापित होगी। 19 मार्च को प्रथम नवरात्रि के अवसर पर गौरवशाली सनातन हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2083 अभिनंदन महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। रात आठ बजे से भारत माता पूजन एवं विशेष आतिशबाजी होगी, जिसमें कलर डे आउट पटाखे का प्रयोग होगा।

जागरण मंडलियों द्वारा प्रतिदिन भजन संध्या सायं चार से सात बजे तक होगी, समापन 505 दीप महाआरती के साथ सायं सात बजे होगा। भक्तों की सुविधा के लिए जिंदल पार्क में भी विशेष पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां से निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी। दो वर्ष से छोटे बच्चों वाली महिलाओं एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के भक्तों एवं दिव्यांगों के लिए शीघ्र दर्शन द्वार बनाया जाएगा। बताया कि 26 मार्च को श्री दुर्गाष्टमी जागरण का आयोजन होगा, जिसमें प्लेबैक सिंगर और टीवी आर्टिस्ट हेमंत बृजवासी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान 52 शक्तिपीठों की ज्योतियों के समस्त प्रबंधन के लिए भी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर डॉ एमके मौद्गिल, देवेंद्र गर्ग, संजीव मित्तल, हाकम चौधरी, जीवन मौद्गिल, सुनील वर्मा, बलवान, विशु संधू, पूनम तथा अनिल सहित अन्य सेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें