पिहोवा। दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी कर ली गई। धनिरामपुरा निवासी कमला देवी ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे वह दवाई लेने के लिए शहर आई थी। पीएनबी बैंक के सामने गली के कोने पर सब्जी दुकान के पास खड़ी थीं।
तभी एक महिला सहित दो युवक उनके पास आए। एक युवक ने माता जी, एक मिनट रुमाल पकड़ना कहकर उन्हें रुमाल थमा दिया। रुमाल लेते ही उन्हें चक्कर आने लगा और कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान उक्त महिला ने उनके कानों से दोनों बालियां निकाल लीं। जब कमला देवी को होश आया, तो तीनों वहां से भाग चुके थे। संवाद