फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र-गुरुग्राम के बीच खेली गई रोमांचक सीरीज

Mon, 27 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क कुरुक्षेत्र में एक रोमांचक सीरीज खेली गई। गुरुग्राम से खास तौर पर खेलने के लिए पहुंची टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम के साथ 35 मैचों की सीरीज खेली। इसमें हर मैच करीब 20 हजार रुपये का था। हर मैच एक ओवर का रहा, जिसमें एक ओवर में एक छक्का मारकर जीत हासिल करनी थी।
विज्ञापन


यह सीरीज सुबह से शाम तक चली। इस दौरान मैच का निर्णय उस टीम के आधार पर होना था, जो लगातार 5 मैच जीत जाती। हालांकि इस महामुकाबले में शाम तक भी फैसला नहीं हो पाया और दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। एक समय ऐसा भी आया जब गुरुग्राम की टीम ने बढ़त बना ली थी। वह चार मैच जीत चुकी थी, लेकिन कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी विशाल ने छक्का मारकर मैच में फिर से रोमांच पैदा कर दिया।

गुरुग्राम से खेलने आए खिलाड़ी सोनू ने बताया कि वे महीने में एक बार किसी न किसी जिले की टीम के साथ क्रॉस कंट्री मैच खेलते हैं। इस बार वे कुरुक्षेत्र खेलने आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम कई जगह जीत दर्ज कर चुकी है और इससे पहले पानीपत में भी एक लाख रुपये जीतकर आए थे, वहीं गुरुग्राम में भी जीत हासिल की है।

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें