फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाती है 71 हजार की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनुसूचित जाति के परिवारों को कन्यादान के तौर पर अब 71 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना के तहत शगुन के तौर 71 हजार की राशि शादी रजिस्ट्रेशन कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के उपरांत दी जाती है। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि समाज के सभी वर्गों, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम हो उन विधवा, तलाकशुदा, अनाथ, बेसहारा औरतों तथा बेसहारा बच्चों और उनकी शादी के लिए 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि सामान्य एवं पिछड़े वर्ग से संबंधित गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, उन व्यक्तियों की लड़की की शादी के लिए 31 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें