फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रंजिशन गोली मारकर व्यक्ति को जख्मी करने का एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गत सप्ताह पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हार्दिक चावला निवासी वार्ड-12 लाडवा को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 17 अप्रैल को दर्ज शिकायत में होशियार सिंह निवासी भूत माजरा ने बताया था कि वह अपनी कार से रामकुंडी चौक लाडवा से इंद्री चौक के बीच नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो उसका भाई सरदेव उर्फ भाषी व अभिषेक, विनोद,व सन्नी अपनी-अपनी बाइक पर सड़क के किनारे खड़े मिले थे। पूछने पर अभिषेक ने उसे बताया कि 16 अप्रैल रात करीब 10 बजे रोविन निवासी बडौंदा ने फोन करके उसे बातचीत करने के लिए अपने घर बुलाया था। वह अपनी कार में और अभिषेक, सरदेव तथा विनोद, सन्नी अपनी-अपनी बाइक पर रोविन के घर की गली में पहुंचे तो वहां रोविन, हार्दिक व अन्य दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया था। रोविन ने उन पर फायर भी किया था। झगड़े में सरदेव की बाई बाजू पर चोट लग गई थी। वह सरदेव का मेडिकल कराकर तथा दवा दिलवाकर गांव लौट रहे थे। वह सभी हिनौरी रोड पर रुके थे। कुछ देर बाद एक वर्ना कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें से रोविन, अभिषेक, हार्दिक चावला व उनके दो अन्य साथी उतरे। रोविन ने देसी कट्टे से उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। गोली उसके पेट के दाहिनी ओर (वखी) में लगी थी। हार्दिक ने देसी कट्टे से उसकी कार पर कई फायर किए, जो उसकी कार के बोनट, खिड़की और शीशों में लगे थे। आरोपियों ने उनकी कार और बाइक को भी तोड़ दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी हार्दिक चावला को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें