अंबाला सिटी के महिला थाने में मोबाइल पर डायल 112 एप को दिखाती छात्राएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार अंबाला पुलिस द्वारा एसपी अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आईटीआई भारापुर गांव व प्रबंधक महिला थाना सिटी में छात्र,छात्राओं,महिलाओं,शिक्षकों को नशे से दूर रहने, महिला सुरक्षा, महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव व यातायात के नियमों का पालन करने के बारे जागरूक किया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महिला थाना नारायणगढ़ ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मौके पर ही डायल 112 एप को डाउनलोड करवा कर पंजीकरण कराया गया। संवाद