फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेजिंग स्टेप्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने जीती रनर अप ट्रॉफी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्राफी लेकर उत्साहित होते ​खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 11 व 12 अक्तूबर को जिला अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेक्टर-पांच स्थित अमेजिंग स्टेप्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कैडेट वर्ग में एकेडमी के खिलाड़ी हर्षित, हरमन और आन्या ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि जूनियर वर्ग में भाविका, ऋतिक और अदिति ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। नंदिका ने रजत और अमनजीत ने कांस्य पदक हासिल किया। इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के दम पर एकेडमी ने सेकेंड रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की।

कोच अंकिता सैनी और आरजू सैनी के मार्गदर्शन में एकेडमी के लगभग 80 बच्चे नियमित अभ्यास करते हैं। अब स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को इस उपलब्धि पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें