फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी चुनाव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले में पांच वार्डों में हुए चुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने अपने मताधिकार के प्रयोग से किया। जिले के पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा, मुर्तजापुर और थानेसर के 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह आठ बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो केंद्रों पर चुनावी माहौल बनने लगा था। हर आयु वर्ग के लोग अपने अधिकार का प्रयोग करने में आगे रहे। डेरा संता सिंह के रहने वाले 105 वर्षीय नारायण सिंह अपने 64 वर्षीय बेटे और पौत्र के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। उनका यह उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए चुनाव अधिकारियों की ओर से भी कुशल प्रबंधन किया गया। चुनाव में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सुबह से ही महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ मतदान करने आईं तो कई अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचीं, जिससे उनके उत्साह का स्पष्ट प्रदर्शन हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाले। चुनाव संपन्न होने के बाद ही सभी की नजरें परिणामों पर टिकी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें