शाहाबाद। सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद मारकंडा में क्षेत्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अल्पाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और चार रजत पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के छात्र वीर ने अपने सभी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सातवीं कक्षा के ही छात्र यश, देव, गुरजोत और खुश्मीत ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच मुकेश को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या आरती अरोड़ा, निदेशक दीपक सिंघल और प्रोमिला ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद