फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धरना स्थल की बिजली काटने और शौचालय बंद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग को लेकर लघु सचिवालय में चल रहे अतिथि अध्यापकों के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल की बिजली काटने और शौचालय पर ताले लगाने का आरोप लगाया। इस मामले में सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनाथ भाटी की अध्यक्षता में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 14 जुलाई को जिला प्रशासन ने धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और लघु सचिवालय स्थित शौचालयों पर ताले लगा दिए। संगठन के राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे अमानवीय बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच धरनारत अतिथि अध्यापकों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।
धरने के 22वें दिन आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनानगर जिला प्रधान जयप्रकाश मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें