फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दो युवकों पर आरोप लगाकर लगाया फंदा

Sat, 18 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैं मरना नहीं चाहता हूं, लेकिन दो व्यक्तियों के कारण यह कदम उठा रहा हूं...। यह शब्द शहर के कल्याण नगर निवासी एक 28 वर्षीय युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखे हैं। युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने दो लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन

 सिटी एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि कल्याण नगर निवासी विनोद दिहाड़ी पर पेंट का काम करता था। शुक्रवार शाम को उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मैं मरना नहीं चाहता हूं। दो व्यक्तियों की वजह से यह कदम उठा रहा हूं। दुनिया में कहीं भी इंसाफ नहीं है मेरा इंसाफ अब भगवान ही करेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे और शव की बारीकी से पड़ताल की। फारेंसिक जांच टीम ने कई साक्ष्य मौके से जुटाएं हैं। विनोद के आत्महत्या करने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके माता-पिता के अलावा बीवी को आसपडोस के लोगों ने संभाला और सांत्वना दी। इधर उसके दोनों बच्चे भी सदमे में हैं।

अपने पीछे छोड़ गया दो बच्चे
28 वर्षीय विनोद के परिवार में बुढ़े मां-बाप के अलावा पत्नी और दो छोटे बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि वह घर में कमाने वाला अकेला था। उसकी दूसरी शादी हुई थी, पहली बीवी की मृत्यु होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को एलएनजेपी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


दो व्यक्तियों पर परेशान करने का आरोप 
सुसाइड नोट में विनोद ने दो व्यक्तियों के नाम लिखे हैं। उसने इन दोनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने सुसाइड नोट और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें