गांव झिंवरेहड़ी के एक व्यक्ति ने कनाडा भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव झिंवरेहड़ी निवासी रामकुमार पुत्र रूपराम ने जून 2020 को शिकायत दी थी कि वह विदेश जाना चाह रहा था। उसकी मुलाकात नानकसर न्यू शिमलापुरी लुधियाना (पंजाब) निवासी देवेंद्र सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान विदेश कनाडा भेजने के नाम पर सौदा तय होने पर उसने उन्हें डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे। रुपये लेने के दौरान इस व्यक्ति ने इकरार किया था कि काम न बनने पर 40 दिन में यह रकम वापस लौटा देगा। बाद में आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। हालांकि आरोपी ने उसे चेक दिया था जो बाउंस हो गया। रामकुमार ने आरोप लगाया कि देवेंद्र ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए। केस की जांच इकॉनोमिक सैल को सौंपी गई थी।